हिमाचल: शिक्षा के मंदिर में मूक-बधिर MTW से बलात्कार, हेडमास्टर व चौकीदार गिरफ्तार

--Advertisement--

शिक्षा के मंदिर में मूक-बधिर MTW से बलात्कार, हेडमास्टर व चौकीदार गिरफ्तार

संगड़ाह, 30 मार्च – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के संगड़ाह उपमंडल के तहत माध्यमिक पाठशाला में एक मूक-बधिर मल्टी टास्क वर्कर (MTW) से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। शर्मनाक बात ये है कि स्कूल के मुखिया व चौकीदार ने शिक्षा के मंदिर में ही घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

वारदात को फरवरी के महीने में अंजाम दिया गया था। चूंकि पीड़िता न तो बोल पाती है न ही सुन पाती है लिहाजा बयान कलमबद्ध करने के लिए पुलिस एक्सपर्ट की मदद ले रही है, ताकि सांकेतिक भाषा का इस्तेमाल किया जा सके।           फ़िलहाल, ये जांच का विषय है कि वारदात को एक से अधिक बार अंजाम दिया गया था या नहीं।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट से आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका रद्द हो गई। इसी बीच पुलिस ने उपमंडल के एक माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक मुख्याध्यापक गंगा राम शर्मा व चौकीदार दौलत राम को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।

बताया जा रहा है कि पीड़िता गत वर्ष से स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर के रूप में कार्यरत है। परिजनों ने इसकी शिकायत DC सिरमौर  को सौंपी थी। इसके बाद पुलिस ने 24 फरवरी को IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जमानत याचिका रद्द के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

DSP संगड़ाह मुकेश डडवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उधर,शिक्षा विभाग भी अपने स्तर पर कार्रवाई अमल में ला सकता है। हेडमास्टर सहित चौंकीदार का निलंबन भी तय माना जा रहा है, साथ ही विभागीय जांच भी अलग से शुरू की जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...