होमगार्ड जवानों को 5 माह से नहीं मिला वेतन, घर जाने को नहीं पैसे कैसे करेंगे चुनाव में ड्यूटी

--Advertisement--

होमगार्ड जवानों को 5 माह से नहीं मिला वेतन, घर जाने को नहीं पैसे कैसे करेंगे चुनाव में ड्यूटी

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न पुलिस थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में तैनात होमगार्ड के जवानों को पिछले 5 माह से अपनी ड्यूटी का वेतन जारी नहीं किया गया है। आलम यह है कि अब तो इन होमगार्ड जवानों के पास ड्यूटी से घर आने के लिए पैसे भी नहीं बचे हैं। सिरमौर के विभिन्न पुलिस थानों, पुलिस लाइन और पुलिस चौकियों में तैनात करीब 220 होमगार्ड जवानों को पिछले पांच माह से ड्यूटी का वेतन नहीं मिला है।

वहीं, पुलिस थानों में होमगार्ड के जवान कोर्ट के समन पूरे जिले में जाकर तमिल करवाते हैं, उनका वेतन पांच माह से नहीं मिला है। वहीं निर्वाचन विभाग ने उत्तराखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सिरमौर जिला के होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगा दी है। होमगार्ड के जवान दबी जुबान में लोकसभा चुनाव की ड्यूटी पर जाने से मना कर रहे हैं। होमगार्ड जवानों का कहना है कि उनके पास अब घर जाने के लिए भी पैसे नहीं है। उत्तराखंड ड्यूटी पर कैसे जाएंगे।

होमगार्ड जवानों ने बताया कि वह पुलिस थाना, पुलिस लाइन और पुलिस चौकियों में पुलिस जवानों के बराबर काम करते हैं। पुलिस के जवानों को हर माह एक और दो तारीख को वेतन मिल जाता है, जबकि उन्हें चार-पांच माह तक वेतन नहीं दिया जा रहा है। आखिर वह अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करें।

उधर जब इस संदर्भ में जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से बजट नहीं आया है। जैसे ही बजट आएगा, होमगार्ड के जवानों को वेतन प्रदान कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...