विधायक पद से इस्तीफा देने पर होशियार सिंह का देहरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

--Advertisement--

होशियार सिंह ने कहा धर्म की लड़ाई लड़ रहे हैं हम

देहरा – शिव गुलेरिया

विधानसभा क्षेत्र देहरा से निर्दलीय विधायक रहे होशियार सिंह विधायक पद से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद आज मंगलवार को देहरा पहुंचे। इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ताओं और आम जनता ने देहरा के हनुमान चौक, ढलियारा और नेहरन पुखर में ढोल नगाड़ों और पटाखे फोड़ कर उनका बड़ी गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

होशियार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान देहरा के विकास के लिए कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वह और उनके साथी धर्म की लड़ाई लड़ रहे हैं।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी बिक्रम ठाकुर देहरा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी नितिन ठाकुरऔर मंडल देहरा के अनेकों पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पलक झपकते ही हुआ दर्दनाक हादसा! चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, एक की मौत, 2 घायल

सोलन - रजनीश ठाकुर जिला सोलन के अर्की के भराड़ीघाट के...

ITBP जवानों को मिलेगा पहाड़ी भेड़-बकरी का स्थानीय मांस, किनफेड से हुआ MoU

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज...