पूर्व सैनिकों की विधवा पत्नी और दिव्यांग बेटी को पेंशन और एरियर दिलवाया

--Advertisement--

दोनों ने हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विस लीग शाहपुर का किया धन्यवाद

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विस लीग शाहपुर की यूनिट के प्रयास से दो पूर्व सैनिकों की बेटियों को लाइफ टाइम एरियर की सुविधा और पेंशन की सुविधा मिल पाई है। इसके लिए दोनों पूर्व सैनिकों की बेटियों ने शाहपुर लीग का धन्यवाद किया है।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में शाहपुर के सद्दूं निवासी पूर्व सैनिक हवलदार देश राज की 7 अप्रैल 2021 को मौत हो गई थी। इससे पहले उनकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। सेना के नियम के मुताबिक पूर्व सैनिक के किसी आश्रित को पेंशन लगाने का प्रवधान होता है।

ऐसे में पूर्व सैनिक लीग शाहपुर ने पूर्व सैनिक की बेटी सरिता देवी को इसके बारे में बताया। इसके बाद शाहपुर के पूर्व सैनिक प्रीतम सिंह ने सभी दस्तावेज संबधी प्रक्रिया पूरी कर देशराज की पुत्री सरिता देवी को 21 हजार की मासिक पेंशन लगवाई और 6 लाख 40 हजार का एरियर दिलवाया।

वहीं दूसरे मामले में शाहपुर के परेई निवासी नायब सूबेदार देश राज की विधवा पत्नी कुशला देवी को 2 लाख 35 हजार का एरियर दिलवाया। कुशला देवी को पहले से पेंशन की सुविधा मिल रही है।

दोनों ने हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विस लीग शाहपुर की यूनिट के चेयरमैन करनल जय सिंह, वाइस चेयरमैन करनल संतूर सिंह राणा, सचिव रत्न चंद, प्रेस सचिव सुरिंदर पटियाल, मेजर कुलदीप बलौरिया और लीग के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...