BSF में चयन होने पर जसवीता डोगरा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

भारतीय सीमा सुरक्षा बल में नियुक्त होने व बाह्य गतिविधियों में प्रथम आने पर नव वधू जसवीता डोगरा का तेबन गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।

बता दें भारतीय नारी किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है,जिसका उदाहरण जसवीता डोगरा सुपुत्री है जिनहोने भारतीय सीमा सुरक्षा बल में चयनित होकर और प्रशिक्षण केंद्र में 26 राज्यों के प्रतिभागियों के लिए आयोजित बाह्य गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ पद लेकर दिया है।

आपको बताते चले कि जसवीता डोगरा गांव पनखड़,तहसील आनी, जिला कुल्लू की स्थाई निवासी है। उनके पिताजी स्वर्गीय भागचंद भी भारतीय सीमा सुरक्षा बल में ASI के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु होने के बाद इनका लालन- पालन इनकी माता मीरा देवी जी ने किया।

उनकी मेहनत का ही परिणाम था कि आज जसवीता डोगरा इस मुकाम पर पहुंची है।इनका विवाह गांव तेबन,तहसील करसोग में श्रीकांत के साथ हुआ है। गांव के समस्त गांव वासियों और महिला मंडल की सदस्यों ने आज इनका गांव पहुंचने पर ढोल व नगाड़ों से भव्य स्वागत किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...