हिमाचल : पहले क्लासरूम में बैठी छात्रा के मोबाइल में भड़की आग, फिर ब्लास्ट

--Advertisement--

हमीरपुर – ज्योति पठानियां

शहर के मुख्य बाजार में स्थित एक निजी आईटीआई में कक्षा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छात्रा के गोद में रखा मोबाइल में अचानक ही आग का गोला बन गया। जिस वक्त ये वाकया पेश आया क्लास में करीब तीन दर्जन छात्र और छात्राएं मौजूद थी।

ये मोबाइल रेडमी ब्रांड का बताया जा रहा है। हालांकि मोबाइल में ब्लास्ट होने की कोई सटीक वजह सामने नहीं आई है। छात्रा ने जलता हुआ मोबाइल सड़क की  तरफ फेंक दिया। फोन चारदीवारी वाले साइन बोर्ड पर गिरा, जिसके बाद मोबाइल में ब्लास्ट हो गया।

गनीमत यह रही कि मोबाइल समय रहते छात्रा ने सड़क पर फेंक दिया अन्यथा छात्रा को जान का भी जोखिम था। साथ ही साथ बैठे स्टूडेंट्स को भी नुकसान पहुंच सकता था। हादसे के बाद छात्रा मोबाइल फटने के बाद घबराकर घर चली गई।

आईटीआई के एक शिक्षक ने बताया कि मोबाइल फटने को लेकर फ़िलहाल पुलिस व मोबाइल डीलर के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ब्लास्ट होने से साइन बोर्ड में आग लग गई। लाइट और मेन स्विच बंद कर साइन बोर्ड के अंदर पानी की बाल्टियां फेंक कर आग बुझाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...