सात स्थानों पर दबिश देकर राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने पकड़ी 200 पेटी अवैध शराब

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

चुनावी आचार संहिता के बीच राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब की खेप को लेकर धर पकड़ तेज कर दी है। बीती शाम को विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त अनिल शर्मा की अगुवाई में सात स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान दो स्थानों पर 200 पेटी व 16 लीटर अवैध शराब की खेप को पकड़ा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीती शाम मंडी के आस-पास लगभग सात विभिन्न स्थानों पर रेड की गई। पहले मामले में अवैध 16 लीटर शराब पकड़ी जिसे कब्जे में लेकर मामले का निपटारा करते हुए 10 हजार का जुर्माना वसूला गया।

वहीं, दूसरे मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा मंडी जोगिंद्रनगर सड़क पर एक गाड़ी से 200 पेटी शराब बरामद की गई है। इसमें अंग्रेजी शराब और बीयर बिना कागजात के पकड़ी गई है। इस खेप में 50 पेटी बीयर और 150 पेटी अंग्रेजी शराब की है।

यह खेप नेरचौक से जोगिंद्रनगर में बेचने के लिए छुपा कर पिकअप गाड़ी में ले जाई जा रही थी। मौके पर कोई भी कागजात दिखाने पर गाड़ी को शराब सहित कब्जे में ले लिया गया है। सदर थाना में कारवाई के उपरांत आगामी कार्रवाई के लिए केस को पधर थाने में भेजा गया है।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त मनोज डोगरा के बोल

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि 200 पेटी अवैध शराब को लेकर पधर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। शराब और गाड़ी थाने के हवाले करवा दी गई है। उन्होंने चुनाव के दौरान विभागीय टीमें मुस्तैद हैं और गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...