महाविद्यालय कंडाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम

--Advertisement--

कंडाघाट – आरपी ठाकुर

राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिला उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्राचार्य प्रो. इन्दिरा दरोच ने मुख्यातिथि महोदय का शॉल टोपी पहनाकर स्वागत किया।

मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक क्षेत्र में 246 प्रतिभाओं को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया ,तथा पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाइयाँ दी । प्राचार्य प्रो. इन्दिरा दरोच ने सत्र 2023-24 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।

महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जहां नाटक,कविता तथा भाषण के द्वारा मतदान के प्रति जागरूक किया वहीं एकल नृत्य तथा नाटी के द्वारा भरपूर मनोरंजन किया। अंत में, डॉ.सविता सहगल ने समारोह में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

समारोह में एस.डी.एम. कंडाघाट, अभिभावक छात्र संघ अध्यक्ष तथा सदस्य, पूर्व छात्र संघ के सदस्य, डॉ.सविता सहगल, डॉ. हरिंदर शर्मा, डॉ.गीता, डॉ.सुधीर, डॉ.प्रियंका, डॉ.राधा वर्मा, डॉ. याशिका, प्रो. अंजू ,प्रो.मेघना, प्रो. पंकज , रजनी भारद्वाज, गैर शिक्षक वर्ग, मीडिया कर्मी तथा लगभग 200 विद्यार्थी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...