ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, युवक की मौत, एक घायल

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ के चंगर क्षेत्र की एक पंचायत से पंजाब के आनंदपुर साहिब तक निकाले जा रहे नगर कीर्तन में शामिल एक ट्रैक्टर की पलटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को नालागढ़ क्षेत्र की जोघों से आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला के लिए नगर कीर्तन जा रहा था, जिसमें क्षेत्र की सभी पंचायतों के युवा भाग ले रहे थे। युवा ट्रैक्टरों पर सवार होकर जा रहे थे।

इस दौरान युवा ट्रैक्टर पर स्टंटबाजी कर रहे थे। जब नगर कीर्तन बेरछा पंचायत में पहुंचा तो वहां एक ट्रैक्टर पलट गया, जिस पर कई लोग सवार थे। इस दौरान 2 युवक ट्रैकर के नीचे आ गए।

लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर हटाकर दोनों युवकों को निकाला। इसके बाद उन्हें एम्स बिलासपुर ले जाया गया, लेकिन बगलैहड़ पंचायत के सूरज (19) पुत्र अवतार सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि  गुल्लरवाला पंचायत निवासी दूसरे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पंचायत प्रधान पुनीत कौशल के बोल

पंचायत प्रधान पुनीत कौशल ने युवक की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूरज सेना में भर्ती हो गया था और 23 अपैल को उसने नौकरी ज्वाइन करनी थी।

एएसपी अशोक वर्मा के बोल

वहीं एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...