नमो टी स्टाल के जरिए भाजपा महिला मोर्चा ने लंज में लोगों को बताई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल शाहपुर ने मंडल अध्यक्षा मोनी वाला के नेतृत्व में लंज बाजार में नमो टी स्टाल लगाया। जिसमे लोगों को चाय वितरित करने के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के बारे में लोगों को बताया गया।

वहीं भाजपा युवा महिला मोर्चा शाहपुर की मंडल अध्यक्षा मोनी बाला ने बताया की आज लंज बाजार में नमो टी स्टाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभी लोगों को चाय के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों बारे जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया की भाजपा महिला मोर्चा का माइक्रो डोनेशन कैंप भी चला हुआ है। जिसमे लोगों द्वारा अपनी इच्छानुसार चंदा दिया जा रहा है। इसके साथ साथ नमो ऐप्प का भी प्रचार भी इस कार्यक्रम के द्वारा किया जा रहा है।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्र्म विशेष रूप से जिला महामंत्री राकेश चौहान, मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष कृपाल संधू, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशा शर्मा, जिला सदस्य अरुणा देवी, महामंत्री अनीता देवी, वरिष्ठ नेता कमल मेहरा, बाल कृष्ण, जिला सदस्य सीमा तथा काफी संख्या में महिलाओं उपस्थिति रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...