कौलावालांभूड स्कूल की प्रधानाचार्य की हिमाचल भवन दिल्ली में तैनाती, डेपुटेशन का अनोखा मामला

--Advertisement--

नाहन, 20 मार्च – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में प्रतिनियुक्ति का एक अनोखा मामला सामने आया है। ये तो पता नहीं, पहले ऐसे आदेश हुए हैं या नहीं, लेकिन ये हकीकत है कि सिरमौर के नाहन विकास खंड के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौलावालांभूड की प्रधानाचार्य दीप्ति सिंह को डेपुटेशन पर हिमाचल भवन दिल्ली भेजा गया है।

शिक्षा सचिवराकेश कंवर के स्तर पर आदेश जारी हुए हैं। एमबीएम न्यूज नेटवर्क को मिली अधिसूचना के मुताबिक कौलावालांभूड विद्यालय की प्रधानाचार्य को कई जगह पर डयूटी ज्वाइन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ये अधिसूचना 16 मार्च को जारी हुई है।

यानि, चुनाव आचार संहिता के लागू होने से पहले ही इसे जारी कर दिया गया था। हालांकि, ये भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि वेतन की निकासी कहां से होगी, लेकिन मामले से जु़ड़े जानकार बताते हैं कि सिरमौर का उच्चशिक्षा विभाग ही सैलेरी देगा।

जानकार बताते हैं कि शिक्षा विभाग से यूटी में प्रतिनियुक्ति का कोटा है। लेकिन वो भी शिक्षा विभाग में होता है। हिमाचल भवन दिल्ली में प्रतिनियुक्ति के मायने समझ से परे हैं। सवाल ये भी उठता है कि राज्य में पहले ही शिक्षकों की कमी है।

ऐसे में प्रधानाचार्य के हिमाचल भवन में तैनाती को लेकर शिक्षा जगत में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं। इसमें सबसे दिलचस्प चर्चा ये है कि जब चलती है तो क्या गलती है।

यह भी बताया जा रहा है कि हाई लेवल की सिफारिश के मद्देनजर ही शिक्षा सचिव को ऐसे आदेश जारी करने पड़े। हर कोई ये भी जानना चाहता है कि दिल्ली के हिमाचल भवन में एक विद्यालय की प्रधानाचार्य से किस तरह की सेवाएं वांछित हैं।

यही नहीं, राजकीय उच्च विद्यालय बनाह की सैर की हैड मास्टर प्रेरणा अरोड़ा को प्रतिनियुक्ति पर उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कार्यालय ऊना भेजा गया है। ये कार्यालय आदेश 12 मार्च 2024 को जारी किए गए थे। कार्यालय आदेश को उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक के स्तर पर जारी किया गया। इस आदेश की प्रतिलिपि भी एमबीएम न्यूज नेटवर्क के पास उपलब्ध है।

शिक्षा विभाग निदेशक अमरजीत सिंह के बोल 

उधर उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली की प्रतिनियुक्ति के बारे में तो कुछ नहीं कह सकते हैं, अलबत्ता बनाह की सैर स्कूल से हैड मास्टर की प्रतिनियुक्ति की वजह को पता करने के बाद अवश्य ही बता सकते हैं। उनका कहना था कि वजह अहम रही होगी, इसी कारण हैड मास्टर को प्रतिनियुक्ति पर सिरमौर से ऊना भेजा गया होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...