लोक सभा चुनाव से सम्बन्धित वर्चुअल मीटिंग, हथियारों को जमा कराए बद्दी क्षेत्र के लोग

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

बद्दी में बुधवार को इल्मा अफरोज पुलिस अधीक्षक बद्दी की अध्यक्षता में समस्त जिले के अधिकारियों,प्रभारी थाना व प्रभारी पुलिस पोस्ट के अधिकारीयो  के साथ लोक सभा चुनाव 2024 से सम्बन्धित वर्चुअल मीटिंग की गई। जिसमें लोक सभा चुनावों को शान्तिपूर्वक करवाने के सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश दिए गए।

समस्त प्र्यवेक्षक अधिकारियों एवं प्रभारी थानों को निर्देश दिए गए कि चुनाव आचार संहिता के दौरान वे अपने- अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों के साथ गश्त करें और नाका लगा कर चैकिंग अभियान लगाकर संदिग्ध लोगों के ऊपर नजर रखें।

एसपी ने कहा की क्षेत्र में सदिग्ंध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर नजर रखें तथा उनके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करें। अपराध निवारक धाराओं में कार्यवाही को बढ़ाएं,शस्त्रों को शतप्रतिशत जमा करवाना सुनिश्चित किया जाए।

उद्वघोषित अपराधियों को पकड़ने हेतू उचित कार्यवाही करें,समस्त अजमानतीय वारन्टों की तामिल करें तथा चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना पर नियमानुसार कार्यवाही करें। यह जानकारी बद्दी पुलिस के एएसपी अशोक वर्मा ने दी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर डीएसपी खजाना राम, डीएसपी लखबीर सिंह लीव रिजर्व बद्दी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...