सोलन के टोयोटा ऑटो का मालिक विशाल आनंद बन खेला खेल, शातिरों से एक कदम आगे खाकी

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की सोलन पुलिस ने फ्रॉड व साइबर ठगी के गिरोह को डिस्मेंटल करने में शानदार कामयाबी हासिल की है। मामला, आईपीएस गौरव सिंह के बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यभार संभालने से पहले का था। फाइल से धूल हटी तो आनंद टोयोटा ऑटो केयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विशाल आनंद बन कर खेल खेलने वाले तीन अपराधी सलाखों के पीछे हैं। तकरीबन दो साल बाद ठगी का खेल बेपर्दा हुआ है।

क्या है मामला

19 मई 2022 को पंजाब नेशनल बैंक की सोलन शाखा के प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया कि 28 अप्रैल 2022 की दोपहर मोबाइल पर एक फोन आया। कॉलर ने अपना परिचय आनंद टोयोटा ऑटो केयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विशाल आनंद के तौर पर दिया।

काॅलर ने कहा कि वो म्युचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं। साथ ही एक बैंक खाता उपलब्ध करवाया। प्रबंधक ने काॅलर को विशाल आनंद समझ कर कुंवर सिंह के खाते में 12 लाख 74 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

प्रबंधक ने तर्क दिया था कि विशाल आनंद बैंक का प्रीमियम ग्राहक है। इस कारण भरोसे से एकाउंट में राशि ट्रांसफर कर दी। प्रबंधक ने धोखाधड़ी का अहसास होते ही पुलिस को सूचित किया था। सदर थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि जिस बैंक अकाउंट में राशि को ट्रांसफर किया गया था, वो खाता कोटक महिंद्रा बैंक का है।

बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट की जांच करने पर पाया गया कि 12 लाख 74 हजार की राशि को आरोपी द्वारा विभिन्न खातों में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद निकासी भी की जा चुकी है। दिल्ली में दबिश देकर सोलन पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले कुंवर सिंह पुत्र प्रभु नाथ व द्वारका दिल्ली के निशांत पार्क के कुणाल अरोड़ा पुत्र पवन अरोड़ा को काबू कर लिया गया। पता चला कि कुणाल के विरुद्ध फरीदाबाद व गुरुग्राम में भी साइबर क्राइम के मामले दर्ज हैं। इन मामलों में कुणाल ने जमानत ली हुई है।

दो गिरफ्तारियों के बाद भी सोलन पुलिस चैन से नहीं बैठी, क्योंकि मुख्य सरगना को भी सलाखों के पीछे पहुंचाना था। अलबत्ता, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले 35 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह के गिरेबान तक भी पुलिस पहुंच ही गई।

एसपी गौरव सिंह के बोल

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मुख्य सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी के खिलाफ भी फरीदाबाद, गुरुग्राम व अहमदाबाद में मामले दर्ज हैं।

बहरहाल, ये साफ जाहिर है कि गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली के अलावा हिमाचल तक फैला हुआ था। गिरोह को बेपर्दा करने में सोलन पुलिस को सफलता मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू की बेरोजगारों को सौगात: हिमाचल में भरे जाएंगे पंचायत सचिवों के पद,ई-टैक्सी पर 50% अनुदान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Himachal Budget 2026: किसान आयोग का होगा गठन, हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए करने का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उनकी...

सुक्खू सरकार की पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं, जानें नया मास्टरप्लान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वित्तीय भविष्य के लिए आज...