भाई की हो गई मौत तो भाभी पर गंदी नजरें रखने लगा देवर, अश्लील वीडियो भेजे, FIR

--Advertisement--

शिमला – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। लगातर महिलाओं से छेड़छाड़ और यौन शोषण किया जा रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का है। यहां पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

जानकार के अनुसार, शिमला का यह मामला है। भाभी ने अपने देवर के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि देवर ने अपनी ही भाभी को अश्लील वीडियो भेजे। पीड़िता ने शिमला के महिला थाने में देवर के खिलाफ शिकायत दी है।

पुलिस ने फिलहाल, विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महिला शिमला के शोघी क्षेत्र में रहती है जबकि उसका आरोपी देवर दिनेश भागटा शिमला के रोहड़ू में रहता है। आरोपी के भाई की मौत हो चुकी है और आरोप है कि फेसबुक पर उसने अपनी भाभी को अश्लील वीडियो और गंदी बातें भी लिखी हैं,

शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है जल्द शिकायतकर्ता का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू करेगी। इसके आधार पर साक्ष्य जुटाए जाएंगे और फिर आरोपी दिनेश भागटा को थाने तलब किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी घर पर ही होता है, जबकि महिला शिमला में रहती है। शिकायतकर्ता महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पुलिस ने IPC की धारा 509 और धारा 61 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की और बताया कि महिला ने शिकयत की है मामले में जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में...

JOA लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल...