भाजपा में शामिल हो सकते हैं बागी कांग्रेस विधायक; भाजपा में हलचल तेज़, रात को अहम बैठकें

--Advertisement--

छह सीटों पर उपचुनाव को रणनीति बाद मे होगी फाइनल, कोर्ट से स्टे न मिलने के बाद जनता के दरबार में जाने की तैयारी

शिमला – रजनीश ठाकुर

विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया द्वारा अयोग्य घोषित किए गए छह कांग्रेस विधायक अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से इन्हें फौरी राहत के तौर पर स्टे नहीं मिला है। अगली सुनवाई छह मई को है और उतना इंतजार करने के मूड में ये विधायक भी अब नहीं हैं। इसलिए यह सहमति बन गई है कि जनता के दरबार में ही जाया जाए।

उधर, हिमाचल बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। सोमवार देर रात भी कुछ अहम बैठकें होने वाली हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी दिल्ली से होने वाली इन बैठकों से ऑनलाइन जोड़ा जा सकता है। अगले दो दिन के भीतर भाजपा ज्वाइन करने का फैसला हो जाएगा।

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन दिल्ली में ही हैं और जेपी नड्डा के साथ इन विधायकों को लेकर संपर्क में है। हिमाचल भाजपा के भी कुछ विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है। पार्टी की राज्य इकाई का भी यही मत है कि यदि उपचुनाव लडऩा है, तो लोकसभा चुनाव के साथ ही लड़ा जाए। यही फीडबैक दिल्ली भी भेज दिया गया है।

यह संभव है कि इन छह विधायकों में से सभी को टिकट न मिले या लोकसभा चुनाव में भी किसी को उतारा जाए, लेकिन इन सब बातों पर फैसला बाद में होगा। अभी सिर्फ पार्टी में शामिल करने को लेकर चर्चा चल रही है।

हिमाचल बीजेपी की ओर से गए फीडबैक के अनुसार यही तर्क दिया गया है कि जिस वजह से सरकार के खिलाफ इन विधायकों ने वोट किया, उस वजह को अब लोगों के बीच में विस्तार से बताने की जरूरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...