सुक्खू सरकार गांव की भोली भाली गरीब महिलाओं को झूठ की रेवड़ियां बांटना करे बंद – राकेश चौहान

--Advertisement--

“सुकु भाई अब खुल गई आपकी पोल! “
“अब भाई कोई नई कविता बोल!

शाहपुर – कोहली

माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार गांव की भोली भाली गरीब महिला बहनों को झूठ की रेबढ़िया बांटना बंद करें, यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जिला महामंत्री जिला कांगड़ा राकेश चौहान ने शाहपुर में कही।

उन्होंने कहा कि जिस ढंग से मुख्यमंत्री जी आपने और आपके सहयोगियों ने 15 महीने पहले चुनाव के दिनों में हिमाचल की हमारी भोली भाली बहनों को बेवकूफ बनाया था, अबकी बार जनता समझ चुकी है और अब के चुनाव में दोबारा जनता बेवकूफ नहीं बनेगी!

लग रहा है आपकी व्यवस्था परिवर्तन सरकार ने हिमाचल की जनता को बेवकूफ समझ रखा है! अपनी सरकार को बचाने के लिए अपने विधायकों को रेबढ़िया बांट रहे हैं! और जनता त्राहि त्राहि कर रही है!

राकेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी अगर बहनों की इतनी चिंता थी तो बजट में प्रावधान रखते! बजट में प्रावधान नहीं,
कर्मचारियों को वेतन देने को नहीं! विकास के काम सारे ठप पड़े हुए हैं! पंचायतो और नगर निकायों में पिछली 1 साल से एक भी पैसा नहीं आया !

पिछली बार 1500 पेंशन बोलकर झूठे फॉर्म भराए थे! अब फिर दोबारा भोली भाली गरीब बहने तहसील कल्याण ऑफिस में चक्कर काट रही है! तहसील कल्याण ऑफिस में सरकार की नोटिफिकेशन ही नहीं पहुंची है!

महिला इधर-उधर भाग- दौड़ रही है! सरकार चुनाव के दिनों में यह नौटंकी ड्रामा बंद करें! व्यवस्था परिवर्तन सरकार को जनता इस झूठ का मुंह तोड़ जवाब देगी!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...