निगुलसरी में हादसा, सड़क बहाली में जुटी एलएनटी मशीन पर गिरी चट्टान, ऑपरेटर की मौत

--Advertisement--

हिमखबर व्यूरो रिपोर्ट 

किन्नौर जनपद मेंसोमवार को निगुलसरी ब्लॉक प्वाइंट को बहाल करने में जुटे एलएनटी ऑपरेटर की पत्थर लगने से मौत हो गई है।

बीती रात शोंगठोंग परियोजना के नजदीक लाल ढांक के पास चट्टानें गिरने से एनएच बुरी तरह अवरुद्ध हो गया। सोमवार को निगुलसरी के पास ब्लॉक प्वाइंट को बहाल करने एलएनटी मशीन जुटी हुई थी।

इस दौरान पहाड़ी से चट्टानें आ कर गिरने लगी, जिसकी चपेट में 27 वर्षीय एलएनटी मदन पुत्र कृष्ण लाल निवासी कुल्लू आ गया।

किन्नौर में बीते तीन दिनों से एनएच व लिंक सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप सी पड़ गई है। जियो के अलावा अन्य संचार व्यवस्था पूरी तरह बंद है।

जिला के अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति दो दिनों से ठप है। लोगों का अंधेरे में जीवन बसर हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...