भूतपूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य चैकअप हेतु चिकित्सा शिविर 6 को व खैरी में 12 मार्च को

--Advertisement--

सैनिक विश्राम गृह चंबा में 5 व 6 मार्च को भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों के लिए कैंटीन की भी सुविधा उपलब्ध

चम्बा 4 मार्च – भूषण गूरूंग 

कैप्टन अनुमेहा पराशर (सेवानिवृत्त), उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों के परिवारों और वीर नारियों के स्वास्थ्य चैकअप के लिए 6 मार्च को सैनिक विश्राम गृह चुवाड़ी में, 12 मार्च को खैरी में चिकित्सा कैंप स्टेशन हैडक्वाटर ईसीएचएस द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें कर्नल एस काने, डॉ. वाईडी शर्मा लाभ सिंह, सुदर्शन कुमार, लैब टेक, जोगिन्द्र सिंह उपस्थित रहेंगे। कैप्टन अनुमेहा पराशर ने बताया कि जिन्होंने खून व शुगर की जांच करवानी है, वो खाली पेट आए।

उन्होंने समस्त भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों से आग्रह है कि वे सभी इस सम्मेलन में उपस्थित हो कर स्वास्थ्य शिविर में अपना चैकअप करवा कर दवाइयां ले सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सैनिक विश्राम गृह चंबा में 5 व 6 मार्च को भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों के लिए कैंटीन की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसमें केवल ग्रॉसरी आइटम्स का समान ही उपलब्ध रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...