लोकसभा चुनाव से पहले सड़क सुविधा नहीं मिली तो करेंगे चुनावों का वहिष्कार

--Advertisement--

ज्वाली: पारला वंडेरू आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी सड़क सुविधा से वंचित

ज्वाली – अनिल छांगू 

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में पंचायत नाणा का वार्ड नं-6 पारला वंडेरू आजादी के 75साल बीत जाने के बाद आज भी सड़क सुविधा से वंचित है।

गांव में तकरीबन 35 घर हैं। जिनको सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए पंचायतघर वंडेरू से लेकर पारला वंडेरू तक वन विभाग द्वारा वर्ष 1980 में मार्ग निकाला गया था लेकिन विडंवना है कि भाजपा व कांग्रेस सरकार के प्रतिनिधियों को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी आजतक मार्ग पक्का नहीं हो पाया।

जगदीश राणा, जीत सिंह, कुंजू राम, शोंकी राम, तिलक राज, बलविंदर, उत्तम सिंह, करनैल सिंह, शिव कुमार, सुरम सिंह, बरियाम, शेर सिंह, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, नितिन कुमार, कंचना देवी, इंद्रा देवी, भोजा देवी, विचित्र सिंह, नीतू देवी, गुड्डो देवी, सुषमा देवी, तेज सिंह, तिलक राज, जीवन कुमार, रंजना देवी, लज्या देवी, सुषमा देवी, बीना देवी, सुंदरी राणा, गणेश राज, हरबंस लाल इत्यादि ने कहा कि जब भी कोई बीमार हो जाता है तो मरीज को पालकी में डालकर एक किलोमीटर उठाकर पक्की सड़क तक पहुंचाना पड़ता है तब जाकर एंबुलेंस की सुविधा मिल पाती है।

बारिश होने पर बच्चों को कंधे पर बैठाकर स्कूल छोड़ना पड़ता है। कई बार बच्चे स्किड होकर गिर जाते हैं तो उनके स्कूल बैग सहित यूनिफार्म कीचड़ से लथपथ हो जाती है। मकान बनाना मुश्किल हो गया है क्योंकि मैटीरियल घर तक पहुंच नहीं पाता है।

बुजुर्गों ने कहा कि हमें तो पक्की सड़क तक गए भी काफी साल बीत गए हैं। पक्की सड़क की आस में अब हमारी आंखें भी पत्थरा गई हैं। गांवववासियों ने कहा कि पिछली सरकार में विधायक रहे अर्जुन सिंह को भी मार्ग बारे अवगत करवाया गया था लेकिन कोई हल न हुआ।

अब मौजूदा सरकार में मंत्री चंद्र कुमार को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। उन्होंने एकजुट होकर निर्णय लिया है कि अगर लोस चुनाव से पहले मार्ग पक्का न हुआ तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। किसी भी पार्टी को वोट नहीं डाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसकी प्रतिलिपियां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मंत्री चंद्र कुमार व जिलाधीश को भेजी जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...