वीरभद्र की प्रतिमा लगनी है तो ठाकुर रामलाल की भी लगाओ

--Advertisement--

वीरभद्र की प्रतिमा लगनी है तो ठाकुर रामलाल की भी लगाओ।

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर छह बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के मामले में नया विवाद हो गया है।

जुब्बल कोटखाई से विधायक और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने दादा ठाकुर रामलाल को लेकर मन की बात कह दी है। रोहित ठाकुर ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से प्रतिमा स्थापित करने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन यदि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगनी है तो फिर पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल की क्यों नहीं?

इस बारे में राज्य सरकार को पूर्व निर्धारित मापदंड बनाने चाहिए। उनके अनुसार ही पूर्व मुख्यमंत्रियों को लेकर फैसला हो। सभी पूर्व मुख्यमंत्री का इस प्रदेश के विकास में अपना अपना योगदान है।

गौरतलब है कि ठाकुर रामलाल तीन बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे हैं और गवर्नर पद पर भी रह चुके हैं। उनके नाम एक और रिकॉर्ड भी है।

उन्होंने 9 बार विधानसभा चुनाव जीता और जिंदगी में कभी कोई चुनाव भी नहीं हारा। जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री से अन्य पूर्व मुख्यमंत्री तक सभी को कभी न कभी चुनाव में हार मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...