शादी समारोह से घर लौटे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना अर्की में आत्महत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल अर्की से सूचना मिली थी कि एक युवक को मृत अवस्था में लाया गया है। सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षी हीरा सिंह अन्य कर्मियों सहित अस्पताल पहुंचे तो वहां सरयांज पंचायत के मनोल गांव निवासी 27 वर्षीय सतीश कुमार को मृत अवस्था में पाया।

मृतक की माता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा बुधवार को धारठ गांव में शादी समारोह में गया था। वह रात करीब 12.15 बजे घर पहुंचा। उसने बताया कि उसके बेटे को घर छोड़ने उसका दोस्त आया था।

दोस्त ने बताया कि युवक शादी से घर जाने के लिए मना कर रहा था। उसकी मां ने फोन कर उसे जबरदस्ती घर लाने को कहा था। वह स्वयं उसे लेने के लिए सड़क तक आई थी। इसके बाद युवक अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अन्दर से बंद कर लिया।

मां के अनुसार जब उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो सतीश अन्दर से बोलता रहा कि वह उसी कमरे में सो जाएगा। जब उसने पति के साथ कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सतीश बैड की चादर से बनाए फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...