महाविद्यालय हरिपुर गुलेर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर

आज दिनांक 29 फरवरी 2024 को चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर में एन एस एस इकाई व नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अश्वनी पाराशर ने की।

इसमें महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों तथा प्राध्यापकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका शर्मा तथा नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से सुखदीप सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता प्रो मोनिका शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व से अवगत करवाया तथा मतदाताओं की शक्ति से अवगत करवाया। इस कार्यक्रम का प्रमुख विषय मतदाता को उनके कर्तव्यों तथा अधिकारों से अवगत करवाना था।

कार्यशाला में विद्यार्थियों ने अपने मत का समुचित प्रयोग करने तथा अपने कर्तव्यों तथा अधिकारों को निभाने का भी प्रण लिया। इसके अतिरिक्त मतदाता जागरूकता विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में नंदिता प्रथम, आर्यन द्वितीय, तथा महक और दीप्ति तीसरे स्थान पर रही।

ये रहे उपस्थित

इस उपलक्ष पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राजीव रत्न, डॉ प्रभात कुमार शर्मा ,डॉ सुभाष चंद्र, डॉ नवीन भारद्वाज, प्रो दीक्षा, प्रो संतोष प्रो रूपाली तथा कार्यालय अधीक्षक ग्रेड -1 श्रीमती कमलेश देवी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...