द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में मनाया राष्ट्रीय साईंस डे

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में महाविद्यालय के साईंस क्लब के सौजन्य से राष्ट्रीय साईंस डे मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुई इस बार की साईंस डे की थीम “इंडिजिनियस टेक्नोलॉजी फ़ॉर विकसित भारत रही।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की ततपश्चात अन्तरसदनीय भाषण प्रतियोगिता करवाई गई बच्चों ने विज्ञानिक खोजों और उनके प्रयोगों के बारे में बताया। वहीं मुख्यतिथि ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन को उनके द्वारा दिए गए योगदान को लेकर याद किया जाता है। इसके साथ ही देश के विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है और विज्ञान के महत्व को समझया जाता है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस इसलिए सेलिब्रेट किया जाता है क्योंकि भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने इस दिन ‘रमन इफेक्‍ट’ की खोज की थी। इसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।इस कड़ी में टेगोर सदन के रिया और अभिनव प्रथम वहीं रकधाकृष्णन के शगुन और रक्षित द्वितीय स्थान पर रहे।

ये रहे उपस्थित

इस मोके पर प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा, एचओडी सुमित शर्मा, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर ईशा और दीपक मॉडरेटर अंकिता और राशि ईशा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नम आंखों से विदा हुए NSG कमांडो सेवानिवृत्त हवलदार दीप राम, ढाड़स में उमड़ा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क शिलाई क्षेत्र के वीर सपूत एवं एनएसजी कमांडो...

मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक…ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

हिमखबर डेस्क मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर...

महिला बौद्ध भिक्षु हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल, मृतका के शरीर से मिले थे कई पुरुषों के DNA

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर...