गुन्नुघाट में कारोबारी प्रकाश जैन के गोदाम में भड़की आग, लाखों के नुकसान की आशंका

--Advertisement--

गुन्नुघाट में कारोबारी प्रकाश जैन के गोदाम में भड़की आग, लाखों के नुकसान की आशंका

नाहन, 29 फरवरी – नरेश कुमार राधे

शहर में गुन्नुघाट चौकी के नजदीक कारोबारी प्रकाश जैन के गोदाम में भयंकर आग लगने का समाचार मिला है। गोदाम में आग लगने से धमाकों की आवाज भी सुनाई दे रही थी। हालांकि, अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। कारोबारी को लाखों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

गोदाम के ठीक साथ बिजली बोर्ड का कार्यालय भी है, सामने मारुति का अधिकृत सर्विस स्टेशन अग्रवाल मोटर्स भी है। गनीमत इस बात की रही कि आग गोदाम तक ही सीमित रही।

आग लगने के दौरान गोदाम के भीतर कोई नहीं था। आग के भड़कने की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्टसर्किट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम कुछ देर में ही घटनास्थल पर पहुंच गई। आग दोपहर करीब एक बजे भड़की।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी,...

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...