राज्य स्तरीय सीनियर बॉयज कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सीनियर बॉयज का ट्रायल शनिवार को पुलिस ग्राउंड बारगाह में

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

राज्य स्तरीय सीनियर बॉयज कबड्डी प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर में मार्च माह के पहले सप्ताह होने जा रही है जिसके लिए जिला चंबा की टीम के लिए सीनियर बॉयज का ट्रायल शनिवार 24 फरवरी को पुलिस ग्राउंड बारगाह में लिया जाएगा।

कबड्डी एसोसिएशन चंबा के ज्वाइंट सचिव ओम प्रकाश एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद रफी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता 21 मार्च 2024 को महाराष्ट्र में होने जा रही है इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिला मंडी के सुंदर नगर में आयोजित की जाएगी।

जिला चंबा के सीनियर बॉयज कबड्डी खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि सभी खिलाड़ी शनिवार को पुलिस ग्राउंड बारगाह में सुबह ठीक 10:00 बजे राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अपनी एंट्री सुनिश्चित करवाने की कोशिश करें ठीक 11:00 बजे ट्रायल शुरू करवा दिया जाएगा।

जो खिलाड़ी ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन खिलाड़ियों को सुंदर नगर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा ट्रायल के बाद खेल इंडिया सेंटर चमीनू में कोच मोहम्मद रफी के द्वारा एक सप्ताह का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा जो की निशुल्क होगा।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबरों पे संपर्क करें। ओमप्रकाश जॉइंट सचिव 8516880006, मोहमद रफ़ी उपाध्यक्ष 7807212486

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...