बीच रास्ते हांफ गई सरकारी बस, साढ़े 3 किलोमीटर पैदल सफर कर मंजिल तक पहुंचे लोग

--Advertisement--

एचआरटीसी की खटारा बसों से सवारियां परेशान, ज्वाली के थप्पल में हाँफी निगम की बस 

ज्वाली – अनिल छांगू

आखिरकार कब तक हिमाचल पथ परिवहन निगम खटारा बसों के सहारे चलता रहेगा और कब इन खटारा बसों के जगह-जगह खराब हो जाने से सवारियों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी।

गुरुवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला डिपो की 10:35 बजे धर्मशाला-नगरोटा सूरियां-जसूर मार्ग पर चलने वाली बस नगरोटा सूरियां-ज्वाली मार्ग के थप्पल स्थान में खराब हो गई, जिससे सवारियों को काफी परेशानी हुई।

बस के इंजन से अचानक धुआं निकला, जिसको देखकर सवारियां डर गईं तथा बस चालक ने बस को रोका। कुछ सवारियां लिफ्ट लेकर ज्वाली पहुंचीं तो कुछ पैदल ही करीबन साढ़े तीन किलोमीटर का सफर तय करके ज्वाली पहुंचे। लोगों ने सरकार व परिवहन विभाग से मांग की है कि लंबे रूटों पर नई बसें चलाई जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...