पहला बजट झूठ की गारंटी, दूसरा बजट लूट की गारंटी, सदन के बाहर विपक्ष का सरकार पर हमला

--Advertisement--

शिमला, 21 फरवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान बुधवार को सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार के खिलाफ़ विधान सभा परिसर में प्रदर्शन किया। विपक्ष ने सरकार पर झूठ के सहारे सरकार चलाने के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले दस गारंटी दी थी जिनमें से एक भी गारंटी पूरी नहीं की गई है और प्रदेश की जनता को सरकार गुमराह कर रही है।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। सदन के भीतर भी झूठे आंकड़े पेश कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश में लूट और भ्रष्टाचार का माहौल है।

हिमाचल प्रदेश में इंडस्ट्री सेक्टर को पूरी तरह से तबाह किया गया है और उद्योग हिमाचल से पलायन कर रहे हैं। इसके पीछे भी मुख्यमंत्री के करीबी लोगों का ही हाथ है और मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

पहले बजट में जो मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की थी वे भी अभी तक प्रदेश में योजना का रूप लेकर लागू नहीं हो पाई है। अब दूसरे बजट में भी मुख्यमंत्री झूठी घोषणाएं कर रहे हैं जिसे विपक्ष बर्दाश्त नहीं करेगा।

पहले 5 साल में पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया, लेकिन अब सरकारी क्षेत्र में नौकरियां देने से मुख्यमंत्री सुक्खू साफ तौर पर मुकर गए हैं। सरकार को उन बेरोजगार युवाओं पर भी तरस नहीं आ रहा है, जो कंपकंपाती ठंड में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं विपक्ष के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के प्रदर्शन और बेबुनियाद आरोप लगा रहा है, जबकि सरकार ने हर वर्ग के हित में बजट पेश किया है। विपक्ष बजट देखकर विचलित हो गया है इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...