हमीरपुर में रिटायर्ड फौजी का बेटा बना जज, दिल्ली हाई कोर्ट में हुई नियुक्ति

--Advertisement--

हमीरपुर, 20 फरवरी – हिमखबर डेस्क 

हिमाचल के होनहार देश और विदेश में हिमाचल का नाम खूब रोशन कर रहे हैं। हर क्षेत्र में हिमाचल के युवाओं ने अपना दमखम दिखाया है और हिमाचल का नाम गौरवान्वित किया है।

इसी कड़ी में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रंगड़ का बेटा गौरव दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश पर नियुक्त हुआ है। बेटे की इस सफलता के बाद घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।

गौरव के पिता कुलदीप चंद भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए हैं वहीं माता बिल्लो देवी इंश्योरेंस कंपनी में बतौर एजेंट का काम करती है।

गौरव का जन्म 31 अक्टूबर 1987 को रंगड़ जिला हमीरपुर में हुआ। उन्हीने बीएएलएलबी की पढ़ाई गुरु गोविन्द सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली से की वहीं मास्टर ऑफ लॉ भारती विद्यापीठ पुणे से पूरी की।

2010 से 2022 तक दिल्ली हाई कोर्ट की वकालत की। इसके बाद 2022 को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन में प्रथम श्रेणी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ज्वाइन किया।

इस वर्ष 15 फरवरी 2024 को उसकी अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश के पद पर दिल्ली हाई कोर्ट में नियुक्ति हुई है। उन्होंने बताया कि गौरव की एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है।

उधर पंचायत प्रधान ने बताया कि जल्द ही गौरव पंचायत में आएगा उसकी अपनी पंचायत अपने घर पर आने पर भव्य एवं शानदार तरीके से स्वागत किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...