आपसी विवाद के चलते जख्मी व्यक्ति ने तोड़ा दम, आरोपी मां-बेटे पर हत्या का मामला दर्ज

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस थाना रक्कड़ के तहत नगरोटा के गांव सकराला में आपसी विवाद के चलते हत्या का मामला सामने आया है। गत शनिवार को पड़ोसियों के हमले में घायल देवराज की मंगलवार तड़के लगभग 4:30 बजे मौत हो गई।

बता दे कि, देवराज का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। वहीं उपचार के दौरान उसने अंतिम सांस ली। पुलिस ने मामले को हत्या की धारा से जोड़ दिया है।

ये था मामला

जानकारी के अनुसार सकराला में शनिवार शाम बाथरूम का गंदा पानी बहाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसमे मृतक देवराज ने आपत्ति जताई थी कि गंदा पानी उसकी दुकान में रखी सब्जी पर पड़ता है। बस इतने में मां-बेटे ने अपने पड़ोसी देवराज (49) उसकी पत्नी रीना देवी व 12 वर्षीय बेटी तृषिका पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया था।

हमले में गंभीर घायल होने के बाद देवराज को सिविल अस्पताल गरली दाखिल किया गया। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया था, जहां देवराज की मृत्यु हो गई।

थाना प्रभारी गुरदेव सिंह के बोल 

रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अब इस मामले को हत्या की धारा से जोड़ दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी मां-बेटे की पहचान भोली देवी व अंकुश (30) के रूप में हुई है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...