कलाकारों के ऑडिशन का शेड्यूल जारी, 26 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक होंगे ऑडिशन

--Advertisement--

कलाकारों के ऑडिशन का शेड्यूल जारी, 26 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक होंगे ऑडिशन

मंडी, 20 फरवरी – अजय सूर्या

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए नवोदित कलाकारों के ऑडिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऑडिशन 26 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक होंगे। ऑडिशन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी के टेनिस हॉल पड्डल में सुबह 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी सांस्कृतिक उप-समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि मंडी जिला के कलाकारों के ऑडिशन तीन दिन 26 से 28 फरवरी तक होंगे। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन 29 फरवरी और एक मार्च को लिए जाएंगे। 2 मार्च का दिन रिजर्व होगा।

एडीसी ने बताया कि जिला मंडी के कलाकारों की सुविधा के लिए ऑडिशन उपमंडलवार होंगे। 26 फरवरी को मंडी सदर, कोटली, पधर और धर्मपुर, 27 फरवरी को सुन्दरनगर, बल्ह, बालीचौकी और जोगिन्द्रनगर, 28 फरवरी को करसोग, गोहर, थुनाग और सरकाघाट उपमण्डलों से आए कलाकारों के ऑडिशन होंगे।

उन्होेंने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन जिलावार होंगे। जिसमें 29 फरवरी को चंबा, ऊना, हमीरपुर, शिमला व बिलासपुर जिलों के तथा 01 मार्च को कुल्लू, किन्नौर, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, सिरमौर व सोलन जिलों के कलाकारों के ऑडिशन होंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित ऑडिशन में गायकी में मंडी और प्रदेश के अन्य जिलों से क्रमशः प्रथम तीन रैंक प्राप्त करने वालों और नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को बिना ऑडिशन के सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम देने का मौका दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...