संसारपुर टैरेस की पेपर मिल के डंपिग एरिया में लगी आग

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

जसवां परागपुर विधानसभा के तहत औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में शनिवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई। जब वहां स्थित एक पेपर मिल के साथ रखी पराली में आग लग गई। इससे पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार बन गया।

जानकारी के अनुसार संसारपुर टैरेस में एक पेपर मिल में लगे बाॅयलर के पास रखी पराली में अचानक भीषण आग लग गई। आग डंपिंग एरिया में लगी थी। आग लगने से फैक्ट्री और आसपास धुआं ही धुआं हो गया।

फैक्ट्री कर्मचारियों ने पराली में आग देखी तो तुरंत इसकी सूचना संसारपुर टैरेस फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। संसारपुर टैरेस चौकी प्रभारी एएसआई संजीव कुमार और टीम ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया है।

वहीं, संसारपुर टैरस फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...