राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट के तीन विद्यार्थी जिला स्तरीय इन्सपायर प्रतियोगिता के लिए चयनित

--Advertisement--

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट के तीन विद्यार्थी जिला स्तरीय इन्सपायर प्रतियोगिता के लिए चयनित।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

चम्बा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट के तीन विधार्थियों का चयन जिला स्तरीय इन्स्पायर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विधालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जीत का परचम लहराया। इन विद्यार्थियों का चयन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली द्वारा किया गया है।

इस प्रतियोगिता हेतु चयनित विद्यार्थियों को 10,000/- रुपए की राशि दी जाती है जिसकी मदद से विद्यार्थी वैज्ञानिक मॉडल बनाते हैं और प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों क्रमशः सातवीं कक्षा के दक्ष, आठवीं कक्षा की आरुषी और रतीशा का चयन हुआ है जोकि बहुत गर्व की बात है।

जिला चम्बा से कुल 27 विद्यार्थियों का चयन हुआ है और हरवर्ष की भांति शिक्षा खण्ड सिहन्ता से यह एकमात्र विद्यालय है। इस सूचना से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

यह जानकारी विद्यालय के अध्यापक रसायन विज्ञान के सुनील धीमान ने दी विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया ओर सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को  इस उपलब्धि पर बधाई दी और साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं भी दीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...