विपक्ष का दुसरे दिन सदन से वॉकआउट; बिलासपुर-अर्की के बीच पेयजल योजना विवाद में नारेबाजी करते हुए बाहर आए बीजेपी विधायक
रजनीश ठाकुर – शिमला
हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया। विधानसभा में BJP विधायक रणधीर शर्मा ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत बिलासपुर से सोलन जिले के अर्की के लिए बनाई जा रही उठाऊ पेयजल योजना का मामला उठाया।
सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष सदन से बाहर आ गया।इससे पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए सदन में गए।
सोलन-बिलासपुर की सीमा पर बन रही कीकर-नवगांव जल परियोजना लेकर हुई हिंसा के विरोध में भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान भाजपा विधायक रणधीर शर्मा अपनी जख्मी अंगुलियों को दिखाते नजर आए।

