औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्टरी में नहीं मिला कोई लापता, केमिकल के निकाले ड्रम

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्टरी से केमिकल के ड्रम निकालने का कार्य सोमवार को भी जारी रहा। अभी तक 200 लीटर के 190 और 20 लीटर के 17 ड्रम कंपनी से निकाल लिए गए हैं। कंपनी में चार दर्जन से अधिक ड्रम बाकी हैं।

कुछ ड्रम जोखिम वाले क्षेत्र में रखे हुए हैं, जिन्हें बाद में निकाला जाएगा। इन सभी ड्रमों को दभोटा स्थित शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया जाएगा। हालांकि, सोमवार को कई लापता नहीं मिला।

सोमवार को भी लोक निर्माण विभाग, प्रदूषण, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मलबा हटाती रहीं। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि सोमवार को भी सर्च अभियान पुलिस की देखरेख में जारी रहा। कंपनी से आसानी से निकलने वाले ड्रमों को ट्रकों में भरकर नालागढ़ भेजा गया।

सर्च अभियान के दौरान सोमवार को कोई कंकाल व अवशेष नहीं मिला है। मृतकों की संख्या 7 हो गई है। इनमें छह शव फैक्टरी से निकाले गए हैं और एक महिला कामगार की छत से गिरने से मौत हो गई थी। इसके अलावा पीजीआई में दाखिल चार मरीजों की हालत में अब सुधार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...