हिमाचल में तीन दिन फिर बिगड़ेगा मौसम, मध्य और उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें पूर्वानुमान

--Advertisement--

शिमला, 12 फरवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 17 से 20 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी से हिमाचल प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा जिसका ज्यादा असर 18 और 19 फरवरी को देखने को मिलेगा।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी, जबकि निचले क्षेत्र में बारिश की संभावना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...