कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के पास गहरी खाई में मिला अज्ञात शव, छानबीन में जुटी पुलिस

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के जकातखाना के पास सड़क से नीचे गहरी खाई में एक शव मिला है। यह शव काफी पुराना लग रहा है जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को शनिवार देर रात स्वारघाट पुलिस को सूचना मिली थी कि जकातखाना पेट्रोल पंप के पास फलाईओवर के नीचे एक शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने रविवार सुबह शव को सड़क से नीचे करीब 100 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला। इस दौरान एसपी बिलासपुर विवेक चहल एवं डीएसपी नयना देवी विक्रांत बोंसरा भी मौके पर मौजूद रहे।

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे एफएसएल एक्स्पर्ट मंडी राजेश शर्मा ने बताया कि यह शव किसी पुरुष का लग रहा है जिसकी उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है।

घटनास्थल पर पहचान संबंधी कोई दस्तावेज न मिलने से शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...