ऑल इंडिया वुशु चैंपियनशिप जम्मू महिला वर्ग व पुरुष वर्ग की टीमों को वल्लभ कालेज में किया सम्मानित

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वूशु महिला व पुरुष वर्ग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की वूशु टीम जम्मू विश्वविद्यालय में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। 9 फरवरी से 11 फरवरी तक वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में वूशु खिलाड़ियों के लिए अभ्यास शिविर आयोजित किया गया।

ऑल इंडिया वुशु चैंपियनशिप जम्मू महिला वर्ग में और वुशु चैंपियनशिप पुरुष वर्ग में हिमाचल की टीमों ने इस शिविर में भाग लिया वहीं आज इन सभी खिलाड़ियों को वल्लभ कालेज में सम्मनित किया गया।

वहीं इस अवसर पर वुशू संघ प्रदेश महासचिव पीएन आजाद ने कहा कि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वूशु चैंपियनशिप पुरुष वर्ग व महिला वर्ग चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय में 13 फरवरी 2024 से 17 फरवरी 2024 तक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सुनील सेन के नेतृत्व में वुशु खिलाड़ियों के लिए 9 फरवरी से 11 फरवरी तक अभ्यास शिविर आयोजित किया जा रहा है उन्होंने इस मौके पर वूशु खिलाड़ियों की जीत की कामना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...