उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के निधन पर व्यक्त किया शोक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शुक्रवार देर रात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के दुखद निधन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को चंबा जिला का दौरा रद्द कर दिया है। वह आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में जनसभा के लिए जा रहे थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री ऊना जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कैबिनेट बैठक के चलते कल शिमला आए थे और रात को वापस ऊना चले गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद राज्य सरकार के अधिकांश कैबिनेट मंत्री भी ऊना जा रहे हैं और अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा है कि उन्हें विश्वास ही नही हो रहा है कि सिम्मी अचानक असमय पर हम सबको छोड़ कर चिरनिद्रा में चली गई है।

प्रतिभा सिंह ने अपने एक शोक संदेश में मुकेश व बेटी आस्था से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति देने व भगवान श्री विष्णु जी से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

JP नड्डा, बिंदल और जयराम ठाकुर ने जताया शोक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रभारी श्रीकांत शर्मा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, डॉक्टर सिकंदर कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सती ने शोक प्रकट करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी 56 वर्षीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार रात को निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं उनकी सुपुत्री आस्था को भगवान संबल प्रदान करें।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श सूद,विनीत गौतम,वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,आंनद कौशल,हिमुडा के उपाध्यक्ष  कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा,अमित पाल सिंह,यशपाल तनाईक,दवेंद्र बुशहरी,चंद्र प्रभा नेगी,जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा,शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल,सुशांत कपरेट, सेवदल प्रमुख अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी,कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर,अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा,प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के समन्वयक एस के सहगल, एनएसयूआई के अध्यक्ष छतर सिंह, कांग्रेस कार्यालय सहयोगी गुलाब सिंह ठाकुर, मन सिंह ठाकुर, परमदेव शर्मा, विराज शर्मा, मनीषा मेहता, भगत राम कपिल मुश्ताक, घनश्याम, विपिन,सुरेन्द्र कांता कृष्णा, रोहित और पवन, मनोज कुमार, नरेश, बोबी देवेंदर कुमार रतन सहित सभी सहयोगी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...