मुख्यमंत्री ने चंबा जिला को किया दरकिनार : जय

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले को दरकिनार किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने चंबा समेत प्रदेश भर के 1400 विभिन्न संस्थानों को बंद कर रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश भाजपा कार्यकारी समिति सदस्य जय सिंह ने चंबा में प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने चंबा के साथ भेदभाव की नीति अपनाकर कई संस्थान बंद कर दिए हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व सरकार के कार्यकाल में जनहित में खोले गए जलशक्ति विभाग के सब डिविजन मरेड़ी, बरोड़ी और कैला में खुले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत उप तहसील साहो को भी बंद कर दिया गया।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आप पहले और अंतिम मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड 14 माह के कार्यकाल में 1400 संस्थान बंद करवाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 700 आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखें कि उन्होंने 14 माह में कितने बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया है, कितनी महिलाओं को 1500-1500 रुपये महीने के दिए या लोगों को 300 यूनिट बिजली कब फ्री में दी जा रही है।

कांग्रेस कार्यकाल में कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ धोखा किया जा रहा है। कर्मचारियों को समयानुसार वेतन नहीं मिल रहा है। 14 माह के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने 18000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश को बर्बाद कर कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...