उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का निधन

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का दुःखद निधन हो गया है। उन्होंने चंडीगढ़ ले जाते समय अंतिम सांस ली।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देर रात 11 बजकर 56 मिनट पर अपनी फ़ेसबुक बॉल पर यह दुःखद समाचार शेयर किया था।

उन्होंने लिखा कि हमारी प्रिय सिम्मी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़ कर चली गईं। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई। वही गंभीर हालत को देखते हुए देर शाम चंडीगढ़ ले जा रहे थे, तो रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि 12 फरवरी को उन्होंने बाथू में माता का जागरण रखा था, जिसकी तैयारी वह कर रही थीं और सभी व्यवस्था खुद देख रही थीं।

मुकेश की बेटी आस्था भी जागरण के लिए विशेष रूप से नीदरलैंड से आई थी। उनकी पार्थिव देह को पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद लाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा चम्बा उत्सव में हिमाचली लोक गायक आर्य भरमौरी को किया जायेगा सम्मानित

कांगड़ा चम्बा उत्सव में हिमाचली लोक गायक आर्य भरमौरी...

हिमाचली डॉक्टर बाईकिंग भानू को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला के राशील...

सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 200 पदों के लिए 15 से 20 सितम्बर तक होंगे साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते...