कबड्डी में हिमाचल की बेटियों ने जीता कांस्य, सेमीफाइनल में तमिलनाडु से हुआ कड़ा मुकाबला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हैदराबाद में अंडर-20 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है। सेमीफाइनल में तमिलनाडु के साथ हिमाचल ने संघर्षपूर्ण मुकाबला खेला। इसमें मात्र दो अंकों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

टीम ने लीग मैचों में बिहार और मध्य प्रदेश को हराया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश को हराया। सेमीफाइनल में तमिलनाडु से 33-31 के अंतर से हार मिली।

टीम की कमान शगुन ने संभाली। जबकि टीम शामिल साक्षी, तन्वी, जसप्रीत, दीया, मीना, निशा, अनामिका, ऋषिता, सुनाक्षी, रिया, प्रियांचल शाह ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर टीम कोच पंकज कुमार शर्मा और टीम मैनेजर दिव्य ज्योति ने खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी प्राप्त की।

वहीं, प्रतियोगिता में पुरुषों की टीम ने भी भाग लिया। टीम प्री क्वार्टर फाइनल तक का ही सफर तय सकी। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल और जिला सचिव विजय पाल चंदेल ने टीम को बधाई दी है।

महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता अजय ठाकुर ने भी हिमाचल के खिलाड़ियों का प्रतियोगिता में हौसला बढ़ाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...