बस से उतरते समय नीचे गिरा 12 वर्षीय स्कूली छात्र, PGI में तोडा दम

--Advertisement--

बस से उतरते समय नीचे गिरा 12 वर्षीय स्कूली छात्र, PGI में तोडा दम।

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा घटनाक्रम में ऊना जिला से सामने आया है, जहां 12 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गई। थाना हरोली के तहत पंजावर बस स्टैंड पर बस से उतरते हुए 12 वर्षीय स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक रिदम निवासी लोअर पंजावर सोमवार सुबह रोजाना की तरह बढ़ेड़ा राजपुतां गया हुआ था। स्कूल से घर वापस आते समय पंजावर बस स्टैंड पर बस से उतरते हुए नीचे गिर गया, जिसके चलते बस का पिछला टायर छात्र के ऊपर से गुजर गया।

हादसे में घायल रिदम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया, जहां पर मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान रिदम पुत्र जगदेव सिंह उर्फ टानू निवासी वार्ड नंबर 2 गांव लोअर पंजावर के रूप में हुई है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल 

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बस चालक मदन निवासी अंबोटा व परिचालक सचिन निवासी कठियाडी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...