पुलिस बटालियन जुन्गा में चिकित्सा शिविर में जांचा 86 जवानों का स्वास्थ्य

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से मंगलवार को पुलिस प्रथम सशस्त्र बटालियन जुन्गा में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 86 पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

इस दौरान पुलिस महिला एवं पुरुष कर्मियों के रक्तचाप और शुगर का परीक्षण किया गया। जिसमें रक्तचाप के 18 और शुगर के चार नए रोगियों की पहचान की गई।

सिविल अस्पताल जुन्गा के चिकित्सा प्रभारी डाॅ मनोज शर्मा ने बताया कि शिविर में 60 व्यक्तियों के आभा कार्ड का पंजीकरण किया गया। सबसे अहम बात यह है कि डॉक्टर ने काले बिल्ले लगाकर शिविर में अपनी सेवाएं दी।

डाॅ मनोज ने पुलिस जवानों को बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हर व्यक्ति को स्वस्थ रहना एक चुनौती बन गई है। शारीरिक कार्य कम करने, आलस्य तथा खानपान बारे उचित ध्यान न दिए जाने से मनुष्य के शरीर में किसी न किसी तरह की बीमारी उत्पन्न होने लगी है।

उन्होंने पुलिस जवानों को संतुलित आहार लेने तथा नियमित रूप से व्यायाम व योग करने की सलाह दी। उन्होने इस मौके पर आभा कार्ड के फायदे बारे विस्तार से जानकारी भी दी।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लैब टेक्नीशियन अनुराधा, सीएचओ पूनम, प्रवीण काउंसलर, सत्य प्रकाश और आशा वर्कर अंजना ने जवानों की स्वास्थ्य जांच में अहम भूमिका निभाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...