चिट्टा-चरस माफिया के खिलाफ नरगाला पंचायत का सख्त एक्शन

--Advertisement--

चिट्टा-चरस माफिया के खिलाफ नरगाला पंचायत का सख्त एक्शन, अगर कोई नशा बेचता या करता पाया गया तो सरकारी सुविधाओं से कर दिया जाएगा वंचित।

ज्वाली – अनिल छांगू 

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत नरगाला की ग्राम सभा आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से नशा माफिया के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

पंचायत प्रधान शिव कुमार धीमान सहित अन्य प्रतिनिधियों ने नशा माफिया के खिलाफ खड़ा संज्ञान लिया है तथा अगर कोई नशा बेचता पाया गया तो उसको सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा।

पंचायत प्रधान शिव कुमार धीमान ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत का कोई भी व्यक्ति अगर चिट्टा व चरस का कारोबार करता पकड़ा गया या इसका सेवन करता पाया गया तो उसको सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा।

अगर कोई बीपीएल में हुआ तो उस परिवार का नाम बीपीएल से उसी समय काट दिया जाएगा। नशा को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर सचिव रवि कुमार, उपप्रधान गणेश दास, वार्ड सदस्य मिथुन धीमान, रुचिका सन्तोषी, अंजू देवी, पूजा देवी, पवन कुमार, जिला परिषद सदस्य अंजू बाला, बीडीसी मीना देवी सहितकाफी लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...