सिविल अस्पताल ज्वाली में रोगी कल्याण समिति का 25 लाख का बजट पारित

--Advertisement--

सिविल अस्पताल ज्वाली में रोगी कल्याण समिति का 25 लाख का बजट पारित, नपं चेयरमैन राजिंदर राजू ने इमरजेंसी वार्ड, मेटरनिटी वार्ड व जनरल वार्ड में एसी लगाने सहित उठाए अहम मुद्दे।

ज्वाली – अनिल छांगू 

सिविल अस्पताल जवाली में रोगी कल्याण समिति की अहम बैठक समिति के चेयरमैन एसडीएम जवाली प्रियांशु खाती की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में एसएमओ जवाली ने रोगी कल्याण समिति के पिछले वर्ष हुए लेखा-जोखा के बारे मे जानकारी दी। बैठक में वर्ष 2024-25 के बजट के बारे में भी चर्चा की गई। जिसमें रोगी कल्याण समिति का 25 लाख 15 हजार 800रुपए का बजट पारित किया गया।

बैठक में नगर पंचायत जवाली के चेयरमैन राजिंदर राजू ने अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए उचित कदम उठाने की जोरदार ढंग से मांग उठाई।

उन्होंने अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, मेटरनिटी वार्ड व जनरल वार्ड में एसी लगाने का प्रस्ताव रखा। वहीं उन्होंने अस्पताल परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर सिक्योरिटी गार्ड्स की नियुक्ति व अस्पताल में स्थापित ईसीजी मशीन, एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड की मशीन को भी चालू करने की भी बैठक में मांग उठाई ताकि मरीजों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

राजिंदर राजू ने अस्पताल परिसर में टाइल लगाने व अस्पताल के भवन को रंग-रोगन करवाने का भी अस्पताल प्रबंधन के समक्ष मुद्दा उठाया।

बैठक में इसके अतिरिक्त कुछ सुविधाओं पर फीस बढ़ाने व सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ अस्पताल में मरीजों के लिए टोकन सिस्टम व्यवस्था शुरू करने व गेट के पास पर्ची काउंटर बनाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

अस्पताल में 24 घंटे बिजली व्यवस्था के लिए अस्पताल में 100 केवी का एक विद्युत जेनेरेटर लगवाने का भी प्रस्ताव पारित हुआ।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर बीएमओ डाक्टर दुष्यंत कुमार, चीफ फार्मासिस्ट संदेश कुमार, फार्मासिस्ट भारत भूषण, पार्षद एवी पठानिया, जिला परिषद सदस्य, हेल्थ सुपरवाइजर सुभाष चंद्र, अंजली बलौरिया, जल शक्ति विभाग के जेई अजय कुमार सहित अन्य समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...

हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों की भर्ती, 15 अक्टूबर को साक्षात्कार

हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों के पदों पर...