ज्वाली में कल होगी वन मित्र की भर्ती हेतू दौड़

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

वन परिक्षेत्र ज्वाली के अधीन पड़ती 13बीटों में 12 वन मित्र रखे जाएंगे जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। डीएफओ नूरपूर अमित शर्मा व वन रेंज अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि 12 पदों के लिए 1216 पुरुष व महिला आवेदकों ने आवेदन किया था।

उन्होंने बताया कि 12 पदों के लिए ज्वाली में 31 जनवरी को 1216 आवेदक दौड़ लगाएंगे। 31 जनबरी को उक्त आवेदकों की कैहरियां चौक से बाथू दी लड़ी मार्ग पर दौड़ करवाई जाएगी।

जिसमें पुरुषों के लिए 5 किलोमीटर दौड़ को 30 मिनट व महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने आवेदकों से अपील की है कि 31 जनवरी को सुबह 8:30 बजे कैहरियां चौक पर पहुंच जाएं।

एसडीएम प्रियांशु खाती के बोल

एसडीएम ज्वाली प्रियांशु खाती ने बताया कि उक्त मार्ग पर सुबह सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5:30बजे तक वाहनों की आवाजाही बन्द रहेगी। वेरिकेट्स लगाकर मार्ग को बन्द रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...