गैलेक्सी स्कूल के विद्यार्थियों ने समझे वर्तमान चुनाव आयोग प्रणाली के नियम

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ के छात्रों को भारत के लोकतांत्रिक संरचना के बारे में समझाया गया, जिसके प्रेरक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलाहड़ के प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा और शारीरिक शिक्षक मलकीत सिंह थे।

अजय कुमार शर्मा जो वर्तमान में प्रधानाचार्य होने के साथ-साथ निर्वाचक पंजीकरण जवाली संख्या 9 के अधिकारी है जिन पर राज्य निर्वाचन प्रक्रियाओं को सुचारू संचालन करने का भी उत्तरदायित्व है।

इन्होंने बच्चों को 2024 में होने वाले चुनाव पर प्रकाश डालते हुए वोटर सूची के प्रकार ,भविष्य में मतदाता बनने के महत्व आदि को समझाया। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के प्रतिनिधि बनने की प्रक्रिया को ऑनलाइन भी समझा जा सकता है।

अंत में डॉ गुलशन कुमार ने प्रधानाचार्य अजय कुमार व मलकीत सिंह का स्कूल के छात्रों को इतनी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर स्कूल निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार, निर्देशिका किरण लता वैद्य, उप प्रधानाचार्या श्वेता वैद्य, समन्वयक रानी धीमान व अन्य अध्यापक गण भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...