28 वर्षीय महिला IPS अदिति सिंह ने संभाली उत्तराखंड व हरियाणा बॉर्डर की कमान

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उत्तराखंड व हरियाणा की सीमा से सटे हिमाचल के पांवटा साहिब उपमंडल में युवा महिला आईपीएस अदिति सिंह ने बतौर डीएसपी बागडोर संभाल ली है। आईपीएस अदिति सिंह पांवटा साहिब में डीएसपी का पद संभालने वाली दूसरी महिला है।

डीआईजी बन चुकी शुभ्रा तिवारी ने इस पद पर सेवाएं दी है। करीब 20 साल में इस पद यहां महिला आईपीएस (प्रोबेशनर) की तैनाती नहीं हुई है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली आईपीएस अधिकारी ने उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन-2020 की परीक्षा में 54वां स्थान भी हासिल किया था, लेकिन अल्टीमेट गोल UPSC को क्रैक करने का था। 2020 में अदिति सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 679 वीं रैंक हासिल किया था।

महिला आईपीएस अधिकारी ने गाजियाबाद से कंप्यूटर साइंस (2017) में बीटेक पढ़ाई की है। एक साल दिल्ली में रहकर तैयारी की। कोविड काल में घर पर तैयारी में जुटी रही।

अदिति को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बेहतर रैंक की अपेक्षा की थी। पढ़ाई के अलावा अदिति कॉलेज में वॉलीबॉल टीम की कैप्टन भी रही हैं। इसके अलावा योगाभ्यास और दौड़ की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रही हैं। किताबें पढ़ना पसंद है। अदिति के पिता फिजिशियन हैं। माता वरिष्ठ सहायक के तौर पर कार्यरत हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...