कांगड़ा में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौत

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया 

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के देहरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस भीषण हादसे में युवा पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय भांजी घायल हुई है।

जानकारी के अनुसार कार चालक मुकेश कुमार अपनी पत्नी व भांजी के साथ चंडीगढ़ से अपने घर के लिए निकले थे कि देहरा ब्यास पुल के समीप देर रात करीब 12 बजे सामने से आ रहे ट्रक की कार से टक्कर हो गई।

दुर्घटना में चालक मुकेश कुमार (32), पत्नी पल्लवी (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय भांजी शानू गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।

उधर, हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही और शराब का नशा बताया जा रहा है। ट्रक गगरेट (ऊना) का बताया जा रहा है, लेकिन ट्रक चालक की पहचान ज्वालामुखी के गुम्मर के तौर पर हुई है।

डीएसपी देहरा अनिल कुमार के बोल 

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ 279, 337, 304A आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...