निजी बसों का स्पैशल रोड़ टैक्स बढ़ाने पर काँगड़ा निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने किया विरोध

--Advertisement--

निजी बसों का स्पैशल रोड़ टैक्स बढ़ाने पर काँगड़ा निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने किया विरोध

काँगड़ा – हिमखबर डेस्क 

जिला कांगड़ा निजी बस आप्रेटरज यूनियन की एक बैठक अध्यक्ष हैप्पी अवस्थी की अध्यक्षता में विश्राम गृह नूरपुर में सम्पन्न हुई।

इस बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा निजी बसों का जो स्पैशल रोड़ टैक्स बढ़ाया गया है। उसका कड़ा विरोध किया गया तथा सरकार से मांग की गई कि उसको तुरन्त वापिस किया जाए।

सरकार को यह भी चेताया गया कि सरकार द्वारा पथ परिवहन की बसों में तो महिलाओं को 50 प्रतिशत किराये की छूट दी गई है।

इसकी क्षतिपूर्ति के लिए निजी बस आप्रेटरों को स्पेशल रोड़ टैक्स में राहत दी जाए। तथा न्यूनतम किराया 10 रूपये किया जाए क्योंकि पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड व अन्य राज्यों न्यूनतम किराया 10 रूपये है।

क्योंकि प्रदेश सरकार द्वारा कुछ माह पूर्व डीजल के दाम 6 रूपये प्रति लीटर बढ़ाये जा चुके हैं। जिसकी बजह से निजी बस आप्रेटरों को प्रतिदिन हानि उठानी पड़ रही है।

प्रदेश सरकार को यह भी आगाह किया गया कि झूठी पब्लिक डिमांड दर्शा कर गैर कानूनी तरीके से जो रूट परमिट पथ परिवहन निगम को जारी किये जा रहे है। उस पर तुरन्त रोष लगाई जाए।

उपरोक्त समस्याओं के संदर्भ में सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित करके प्रदेश सरकार व परिवहन विभाग को प्रेषित किया गया।

साथ ही सरकार को यह भी चैताया गया कि यदि सरकार ने यदि बढ़ाया हुआ स्पेशल रोड़ टैक्स तुरन्त वापिस न लिया तथा अन्य मांगों को न माना तो हमें मजबूरन आन्दोलन का रास्ता चुनना पड़ेगा और सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...